हापुड़, अगस्त 5 -- Hapur News: मंगलवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर जलभराव होने से भीषण जाम की स्थिति बन गई। अतरपुरा चौपला, तहसील चौराहा और गढ़ रोड समेत कई प्रमुख मार्गों पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण वाहन घंटों तक रेंगते रहे, जिससे वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़क पर पानी भर गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस और अन्य छोटे-बड़े वाहन भी फंस गए। हालांकि, बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली।

स्थानीय लोगों की शिकायतें स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों पर नियमित रूप से ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन प्रभावी याताया...