हापुड़, अक्टूबर 19 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। रामनवमी के पर्व पर बाबूगढ़ थाना परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार के नेतृत्व में थाने में कन्या पूजन एवं भव्य कन्या भोज आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय छोटी छोटी कन्याओं को आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा के नवरीम स्वरूप के प्रतीक के रूप में आई कन्याओं का श्रद्धाभाव से स्वागत किया। थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों ने कन्याओं को भोजन कराया। भोजन उपरान्त थाना प्रभारी ने कन्याओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...