Hapur News: बाइक और तांगे की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
हापुड़, सितम्बर 24 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ग्राम कांठीखेड़ा के पास तांगे और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं किशोर की मौत की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम कांठीखेड़ा निवासी शिवम, लविश बाइक पर सवार होकर सलाई से घुंघराला मार्ग पर जा रहे थे कि अचानक एक तांगे से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवम और लविश घायल हो गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को पास के लिए चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने लविश को मृतक घोषित कर दिया। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.