Hapur News: बांके बिहारी मंडप के पास से युवक की बाइक चोरी
हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मिरापुर गढ़ी निवासी श्रीकांत पाठक की बाइक बांके बिहारी मंडप के सामने गोल्ड लाइन के पास से चोरी हो गई। पीड़ित किसी जरूरी कार्य से वहां पहुंचे थे और बाइक खड़ी कर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.