हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: सावन माह और शिवरात्रि से ठीक पहले बहादुरगढ़ क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गंगा एक्सप्रेस-वे के समीप एक युवक के पास से कई किलो चिकन का मीट बरामद हुआ। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई तथा हंगामा शुरू हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मीट को कब्जे में लेकर जमींदोज करा दिया। जानकारी के अनुसार हापुड़ के सिकंदर गेट निवासी सुहेल नामक युवक गाजीपुर से मुर्गे का मीट लेकर स्याना जाने के लिए बस में सवार हुआ था। बताया गया कि उसे सदरपुर इंटरचेंज पर उतरना था, लेकिन बस चालक ने उसे बहादुरगढ़ ओवरब्रिज के पास उतार दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: पुलिस ने शिव भक्तों के लिए लगाया भंडारा युवक चार पॉलिथीन में मीट लेकर एक्सप्रेस-वे से नीचे उतर रहा था...