हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: कोतवाली पुलिस ने एक केरल यात्री की मदद कर मानवीय चेहरा दिखाया है। सफर के दौरान उसका बैग और नगदी गायब हो गई थी। पुलिस ने उसे भोजन कराया और घर लौटने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। केरल निवासी मोहित महाजन बस से यात्रा कर रहे थे। गाजियाबाद के आसपास उनका बैग गुम हो गया उस बैग में कपड़े के साथ साथ उनका लेपटाप भी रखा हुआ था। कोतवाली क्षेत्र में बस रुकने और नींद खुलने पर उन्हें सामान गायब होने का पता चला। खुद को बेसहारा पाकर मोहित गढ़ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई।मोहित महाजन की परेशानी देखकर कोतवाली में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने सबसे पहले भूखे यात्री को भोजन कराया और उसे ढांढस बंधाया। इसके बाद पुलिस ने आपस में नकदी का इंतजाम किया। यह राशि पीड़ित को केरल तक के सफर के लिए दी गई, त...