Hapur News: बलिया पुलिस के लिए सात साल से सिरदर्द बना 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में बलिया जनपद के थाना बांसडीह से वर्ष 2019 से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरनाथपुर कोटा निवासी कपिल अपने साथ सुनील के साथ एक 12 टायरा ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर ट्रक के बाहरी ओर टमैटो कैचअप की बोतलें लगाकर बिहार जा रहा थी। 25 जून 2019 को जनपद बलिया के थाना बांसडीह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ट्रक को पकड़ कर अवैध शराब बरामद की थी। आरोपी सुनील को गिरफ्तार किया था। लेकिन कपिल मौके से फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी कपिल वर्ष 2019 से वांछित चल रहा था और बलिया पुलिस सात सालों से उसकी तलाश कर रही थी।
पुलिस से दुर्व्यवहार और इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.