हापुड़, अक्टूबर 30 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम सरावा में घर की छत से पानी की निकासी का पाइप ठीक करने गली में पहुंचे व्यक्ति और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित और उसके परिजन को घेर लिया। पीड़ित के बचाव में आए भाई, बेटे और भाई की पत्नी के साथ भी बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। विवाद में दो भाइयों के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरावा निवासी पवन कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 20 अक्टूबर की सुबह करीब दस बजे वह अपने घर के पास गली में छत से पानी की निकासी का पाइप ठीक करने गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी जयकिशोर अपने बेटों व...