Hapur News: बम्बे में नहाने गए आठ साल के मासूम की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम
हापुड़, जुलाई 19 -- Hapur News: क्षेत्र के नई सड़क ग्राम देहरा में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां जादोपुर बम्बे में नहाने गए एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई सड़क ग्राम देहरा निवासी शाहिद अली का करीब 8 वर्षीय पुत्र असद अपने छोटे भाई चांद के साथ जादोपुर बम्बे पर नहाने के लिए गया था। दोनों भाई बम्बे में नहा रहे थे, तभी नहाने के दौरान असद का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण असद खुद को संभाल नहीं पाया और डूबने लगा।
छोटे भाई के शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण असद को डूबता देख किनारे पर मौजूद उसके छोटे भाई चांद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.