Hapur News: बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूटे 2.40 लाख रुपए
हापुड़, नवम्बर 1 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ग्राम असरा के पास छोटा हाथी में सवार होकर मथुरा में लगने वाले पशु मेले से पशु खरीदने जा रहे दो भाईयों समेत तीन लोगों के साथ हथियार बंद बदमाशों ने 2.40 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। बदमाशों ने बाइक में तेल खत्म होने का बहाना बनाकर छोटा हाथी को रुकवाया था। लूट की इस वारदात से पुलिस में अफरा तफरी मच गई। एसपी समेत अनेक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात को मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम लोटी निवासी संदीप और उसका भाई आकाश मथुरा में लगने वाले पशु मेले से पशु खरीदने के लिए छोटा हाथी में सवार होकर मथुरा जा रहा थे। छोटा हाथी को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मतनौरा निवासी जोगिंदर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.