हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बदनौली में शुक्रवार को दो पक्षों में हुए पथराव और फायरिंग के मामले में एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को लाइन हाजिर कर दिया है। जबकि नगौला चौकी प्रभारी और बीट कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा सीओ सिटी अनीता चौहान को सीओ कार्यालय बनाया गया है। जबकि सीओ क्राइम दीपक चतुर्वेदी को सीओ सिटी बनाया गया है। एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सीओ सिटी अनीता चौहान को सीओ कार्यालय, सीओ क्राइम दीपक चतुर्वेदी को सीओ सिटी बनाया है। जबकि सीओ कार्यालय जितेंद्र शर्मा को सीओ क्राइम बनाया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। चौकी प्रभ...