हापुड़, सितम्बर 22 -- Hapur News: सपा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन बदनौली प्रकरण में मामले में दूसरी बार मंगलवार दोपहर को ग्राम बदनौली पहुंचे। गांव के बाहर पुलिस ने बैरियर लगाकर उन्हें रोक लिया। सांसद ने कहा कि वह मृतक के परिजन से मिलने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता प्रदान कर सांत्वना देने जा रहे हैं। लेकिन पुलिस ने कहा कि धारा 144 लगी है। ऐसे में गांव में नहीं जा सकते हैं। इसको लेकर सांसद और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक हो गई। किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझाया और वहां परिवार को बुलवाया गया। जिन्हें सांसद ने पार्टी की ओर से दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की। सांसद ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। विज्ञापन और फर्जी आंकड़ों से सरकार नहीं चलती है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश की जन...