Hapur News: बदनौली प्रकरण: शव के पहुंचते ही चीखों में बदला सन्नाटा
हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: बदनौली कांड में गोली लगने से उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई थी। रविवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दीपक का पार्थिक शरीर उसके गांव में पहुंचा तो पूरा इलाका गहरे शोक और आंसूओं में डूब गया। घर की देरही पर शव के आते ही गांव में सन्नाटा चीख पुकार में बदल गया। वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं और कोई भी अपनी आंसुओं को रोक नहीं पा रहा था। जो कोई भी दीपक की अंतिम झलक देख रहा था, वह उसेक असमय चले जाने के दर्द से बिलख उठ रहा था। गांव की चौपाल से लेकर हर गली तक सिर्फ और सिर्फ दीपक की ही चर्चा हो रही थी। हर व्यक्ति उसके सरल स्वभाव, उसकी हंसी, मधुर व्यवहार और हर किसी के काम आने की आदत को याद कर भावुक हो रहा था। ग्रामीणों का कहना था कि दीपक बेहद सुझा हुआ और हंसमुख लड़का था। ग्रामीण उसकी इस तरह से मौत को भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.