हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: बदनौली में हुए चर्चित गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल दीपक की मौत के बाद पूरे इलाके में जनआक्रोश फूट पड़ा। मेरठ से पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दीपक का पार्थिव शरीर गांव के बाहर पहुंचा, सैकड़ों महिलाओं और ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को घेरकर हापुड़ मोदीनगर मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिया। गम और गुस्से से भरे ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार, उन्हें फांसी की सजा, मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले इस भारी चक्काजाम और हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन के काफी समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुए और शव को दीपक के घर ले जाया जा सका। वहीं पुलिस ने हापुड़ में मोदीनगर रोड और गाजियाबाद पुलिस ने भोजपुर से वाहनों को डायवर्ट कर दिया था。 यह भी पढ़ें- Hapur News: गोली से घायल...