हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में जीरो हंगर और ओबेसिटी पर कार्यशाला कराई गई। जिसमें बच्चों में बढ़ते मोटापे के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि मलिक एवं डायरेक्टर आयुष सिंघल को इनर व्हील क्लब हापुड़ की अध्यक्षा श्वेता जैन द्वारा सम्मान प्रतीक देकर किया। डॉ अशोक ग्रोवर द्वारा शरीर के लिए आवश्यक मूलभूत तत्वों की जानकारी के साथ अपनी जीवन शैली को अति सक्रिय रखने के लिए बल दिया। डॉ.पूनम ग्रोवर ने क्या खाएं- किस मात्रा में और किस तरह से अपनी प्लेट को संतुलित आहार से युक्त करें जिसमें सभी जरूरी तत्वों का समावेश हो, आदि के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवन शैली में जंक फूड और फास्ट फूड के कारण बच्चों में बढ़ते मोटापे को देखते हुए शारीरिक एवं मानसिक व्याधियां जड़ प...