हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: राजकृपाल बाबूजी के स्मृति दिवस के पूर्व दिवस पर उनके द्वारा स्थापित ग्राम गोयना एवं ग्राम दस्तोई के संस्कार केंद्रों पर दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें उनका श्रद्धांजलि देते हुए स्मरण किया गया। दोनों केन्द्रों पर अध्ययन करने वाले बच्चों ने हिंदी एवं इंग्लिश कविता सुनाकर अपने ज्ञान का परिचय दिया। केन्द्र पर पहुंचे मुरादाबाद से आई शिक्षाविद् निधि तोषनीवाल एवं डॉ.वरुण तोषनीवाल ने बच्चों से संवाद कर उनकी प्रतिभा का आंकलन किया। सभी बच्चों को दीप प्रभा सोसायटी द्वारा भेंट लेखन सामग्री के रूप में पैंसिल या ड्राइंग बुक, ड्राइंग कलर वितरित किए। मुकेश कुमार तोषनीवाल ने विचार रखें। इस दौरान रविन्द्री, चीनू, चिंकी, पूनम शर्मा, राखी एवं शिल्पी का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...