Hapur News: बकाया भुगतान के बिना नहीं चलने देंगे सिंभावली शुगर मिल,
हापुड़, नवम्बर 1 -- Hapur News: सिंभावली शुगर मिल को 11 नवंबर से चलाने की तैयारी की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के किसानों में आक्रोश फैल गया है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से सिंभावली ब्लॉक के गांव माधापुर में सुनील गुर्जर के आवास पर नुक्कड़ पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में किसानों ने दो टूक चेतावनी दी कि जब तक उनका बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया जाता और नए पेराई सत्र के गन्ने का भुगतान समय पर करने की लिखित जिम्मेदारी मिल प्रबंधन नहीं लेता, तब तक सिंभावली शुगर मिल और उसके क्रय केंद्रों को नहीं चलने दिया जाएगा।पंचायत की अध्यक्षता मूलचंद गुर्जर ने की, जबकि संचालन सुरेंद्र नागर ने किया। बैठक का आयोजन सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष पवन फौजी ने किया। किसानों ने कहा कि पिछले भुगतान का बकाया होने के बावजूद मिल को चालू करने की तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.