हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र के जीएस फाटक पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब बंद रेलवे फाटक के बीच से एक युवक मोटरसाइकिल लेकर रेलवे क्रॉसिंग पार करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान अचानक ट्रेन आने से युवक की जान जोखिम में पड़ गई। बताया जा रहा है कि युवक जल्दबाजी में बंद रेलवे फाटक को पार कर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच ट्रेन क्रॉसिंग पर पहुंच गई। ट्रेन को आता देखकर युवक किसी तरह समय रहते मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से हट गया और अपनी जान बचा ली।हालांकि, युवक की मोटरसाइकिल ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते रेलवे ट्रैक से दूर हो गया, जिससे उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।घटना के बाद रेलवे फाटक पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने यु...