Hapur News: बंद मकान में चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर आनंद विहार कालोनी में स्थित एक घर में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के आनंद विहार कालोनी निवासी विशाल अरोड़ा ने कोतवाली में मुकदमा कराया है। जिसमें बताया गया कि वह परिवार के साथ रक्षा बंधन पर घर बंद कर बाहर गए थे। वापस आकर देखा तो ताला टूटा पड़ा था। घर की अलमारी एवं मंदिर में बनी रेक टूटी पड़ी थी। जिसमें रखे लाखों रुपये के सोने व चांदी के आभूषण व पचास हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने आसपास के लोगों से जानकारी की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.