हापुड़, अक्टूबर 25 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला आदर्श नगर में बंद पड़े मकान से चोर हजारों की नकदी और सामान चोरी कर ले गए। घर आने के बाद पीड़ित को मामले की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह अपने मकान का ताला लगाकार बाहर गया था। शुक्रवार की शाम को जब वह घर वापस आया तो देखा कि उसके घर का ताला टूटा पड़ा था। पीड़ित ने घर के अंदर जाकर देखा तो घर से साढ़े चार हजार रुपये सिलेंडर, समेत अन्य घरेलु सामान चोरी कर ले गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: जेल गए युवक के मकान से लाखों का माल उड़ाया पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...