हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: शहर के मोहल्ला कृष्णा कॉलोनी में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों पर अचानक बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका परिषद के संबंधित अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बंदरों के आतंक की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों का कहना है कि यदि किसी बच्चे को इस हमले में चोट लग जाती, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। यह भी पढ़ें- Hapur News: बंदरों ने छात्र-छात्राओं पर किया हमलाबंदरों का हमला जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह कॉलोनी के बच्चे स्कूल जाने के लिए घरों से निकले थे। जैसे ही वे गली में पहुंचे, वहां मौजूद बंदरों के झुंड ने अचानक उन पर हमल...