हापुड़, अक्टूबर 12 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में चितौली रोड स्थित एक वाहन काटने की फैक्ट्री में चोरों ने धावा बोल लिया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद गए हैं। फैक्ट्री के कर्मचारियों ने एक आरोपी को पकड़ा तो वह भागने लगा। इस दौरान वह गिरने से चोटिल हो गया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अमृत विहार कालोनी निवासी आसिफ खान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि वह चितौली रोड स्थित सेवन स्कावयर इंटरप्राइजेंस स्वैप कंपनी (वाहन काटने की फैक्ट्री) में कार्यकत है। 10 अक्टूबर को उनकी कंपनी के तीन सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर चोरी करने के लिए घुसते हुए कैद हो गए। पीड़ित ने कैमरा चैक कर फुटेज निकाल कर आरोपी की तलाश की तो एक आरोपी मोत...