हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: ग्राम कनिया कल्याणपुर निवासी हर्ष सिद्धू ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी फैक्ट्री में घुसकर उनके पिता को धक्का देकर गिराने और पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हर्ष सिद्धू ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके हार्ट पेशेंट पिता रणवीर सिंह फैक्ट्री के अंदर बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही आकाश उर्फ विक्की यहां आया और उनके पिता से गांव निवासी एक व्यक्ति से उसका विवाद होने की बात कही। इस पर उनके पिता ने नशे में होने के कारण उससे मौके से जाने के लिए कहा। इस पर गुस्से में यहां से चला गया। इसी रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने परिवार के डिंपी उर्फ देवेंद्र, अवधेश, राधिका, गुड्डू व कुछ अज्ञात व्यक्तिय...