Hapur News: फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मचारी की मौत
हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर स्थित बांस बल्ली की फैक्ट्री में करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के भीमनगर चौकी क्षेत्र में स्थित एक बांस बल्ली की फैक्ट्री में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर निवासी शौकीन काम करता है। बताया गया कि फैक्ट्री में करंट लगने से शौकीन झुलस गया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में झुलसे शौकीन को एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देख उनमें कोहराम मच गया।थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.