Hapur News: फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: गांव बदरखा निवासी किसान ने गांव निवासी व्यक्ति पर फावड़े से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मदहत अली ने बताया कि दो दिन पूर्व वह अपने घर से खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी एक व्यक्ति ने उनको रोक कर गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने उन पर फावडें से जान लेने के उद्देश्य से हमला कर दिया। पीड़ित ने जैसे तैसे कर अपनी जान बचाई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.