Hapur News: प्लाट पर अवैध रूप से कब्जे के प्रयास का आरोप
हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव इन्यातपुर निवासी एक युवक ने पड़ोसी पर अवैध रूप से प्लाट पर कब्जा कर रास्ता बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका गांव में एक प्लाट पड़ा हुआ है। उसकी चारदीवारी कराई हुई है। लेकिन पिछले दिनों उसकी चारदीवारी को किसी ने तोड़ दिया। इसको लेकर जानकारी की तो मालूम हुआ कि उसके ही गांव निवासी पड़ोसी ने प्लाट पर कब्जा करने के उद्देश्य से तोड़ी गई है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.