हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री से जिला कृषि अधिकारी और उनकी टीम ने नीम कोटेड यूरिया के 25 कट्टों को बरामद किया था। इस यूरिया को छोटा हाथा में फैक्ट्री में लाया गया था। जिसका पीछा करते हुए टीम मौके पर पहुंची थी। अब जिला कृषि अधिकारी ने दो लोगों के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 9 जुलाई को सूचना मिली कि एक वाहन में नीम कोटेड यूरिया ततारपुर औ‌द्योगिक क्षेत्र की तरफ जा रहा है। इस वाहन का पीछा किया गया तो यह वाहन प्लाईवुड फैक्ट्री एनटी इंडस्ट्रीज में घुस गया। फैक्ट्री में खड़े वाहन से 25 कट्टे यूरिया के उतारे जा रहे थे। मौके ...