हापुड़, सितम्बर 24 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर स्कूल जा रहे दो भाईयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। एक आरोपी ने प्रेशर कूकर मार दिया। जिसमें एक व्यक्ति के तीन दांत टूट गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्शनगर कालोनी दस्तोई रोड निवासी राहुल ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसका बेटोे विषान्त व विक्रान्त 22 सितंबर की सुबह स्कूल जा रहे थे । जैसे ही वह मोदीनगर मोड पर पहुंचे तो आदर्श नगर कालोनी निवासी सुशील व प्रशांत ने उन्हें रोक लिया और गाली गलौज कर बेल्टों और लात घूसों से मारपीट की दी आसपास के लोगों के आने पर आरोपी फरार हो गए। बेटो ने इस इसकी जा...