Hapur News: प्राथमिक शिक्षक संघ ने वित्त एवं लेखाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सितम्बर 22 -- Hapur News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बीएसए कार्यालय में वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र सौंपा। उन्होंने समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।सौंपे ज्ञापन में बताया कि वित्त एवं लेखाधिकारी को एरियर भुगतान अतिशीघ्र करने एवं शिक्षकों से अनावश्यक रूप से पेपर मंगाने को लेकर विरोध जताया। शिक्षकों को कोई भी पेपर नहीं देना है। माह सितम्बर की सैलरी के बाद एरियर भुगतान का आश्वासन दिया गया है। संघ द्वारा स्पष्ट किया कि एरियर भुगतान में यदि विलंब हुआ तो शासन-प्रशासन को अवगत कराते हुए संघ कठोर निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशौदिया, जिलामंत्री नीरज चौधरी,राशिद हुसैन शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.