Hapur News: प्रांतीय कबड्डी मुकाबले में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने मारी बाजी
हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: विद्या भारती के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव का समापन हो गया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। ग्यारह वर्ष से कम आयु वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को कड़ी टक्कर दी। बेहतरीन तालमेल, फुर्ती और खेल भावना के दम पर टीम ने पूरे प्रांत में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामभूल जोशी ने बच्चों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि कम उम्र में विद्यार्थियों ने जिस लगन और उत्साह के साथ खेल में अपनी क्षमता दिखाई है, वह सभी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.