हापुड़, नवम्बर 6 -- Hapur News: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए हापुड़ निवासी प्रवीण प्रधान को भाजपा अनुसूचित मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अखिल कुमार ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए प्रवीण प्रधान पर विश्वास जताया और उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। प्रवीण प्रधान की नियुक्ति की सूचना मिलते ही जाटव समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थकों और समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

प्रवीण प्रधान को मिली नई जिम्मेदारी प्रवीण प्रधान ने भाजपा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि देश में दलित समाज की सच्ची हितैषी कोई पार्टी है तो वह भारतीय जनता पार्टी है...