हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: लखनऊ की 35 वीं वाहिनी पीएसी में 27 से 31 अक्टूबर तक आयोजित 74 वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक एथलेटिक्स कलस्टर (एथलेटिक्स और साइकिलिंग) महिला और पुरुष प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मेरठ जोन की टीम की ओर से जनपद के पुलिसकर्मियों व खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह से प्रतिभागी पुलिस कर्मियों और पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान एसपी ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए एसपी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक धीरत और फिटनेस को बढ़ाते हैं, बल्कि पुलिस में अनुशासन, टीम भावना और समर्पण की नींव को भी मजबूत करते हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: पदक विजेता पुलिसकर्मियो...