Hapur News: प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स किए सम्मानित, खिले चेहरे
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: इंद्रप्रस्थ शैक्षिक संस्थान जरौठी गढ़ रोड हापुड़ में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें ओम प्रकाश अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज बाबूगढ़ छावनी, कमला अग्रवाल गर्ल्स पब्लिक स्कूल हापुड़ और विवेकानंद पब्लिक स्कूल कुचेसर चौपला हापुड़ के छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह, मैडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबंध समिति के पदाधिकारी डॉ.विकास अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की भावी कर्णधार है। पुरस्कार प्रदान करने से उनमें अधिक परिश्रम करने की भावना पैदा होती है। पदाधिकारी दीपक बाबू ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में और अधिक बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। पदाधिकारी डॉ.विपिन गुप्ता ने कहा कि पुरस्कार प्रेरणा का स्त्रोत है। जिससे प्रतियोगी भावना का विकास होता है। संस्थान के निदेशक प्रो.जगबीर सिंह ने स्टूडेंट्स को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.