हापुड़, अगस्त 8 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बाबूगढ़ चौराहा पर एक सब्जी की दुकान पर रखे प्याज के कट्टे को जैसे ही उसे खोला तो दुकानदार हक्का बक्का रह गया। कट्टे में अजगर का बच्चा निकला। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने हिम्मत कर एक कट्टे में अजगर के बच्चे को रखकर नहर किनारे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बछलौता रोड निवासी विजय कुमार बाबूगढ़ छावनी में सब्जी की दुकान करते हैं। शनिवार की सुबह को उन्हें प्याज का कट्टा खोला तो उसमें अजगर का बच्चा मिला। इसे देखते ही वह घबरा गए। समझ ही नहीं पाए कि आखिर यह कहां से आ गया। आसपास के क्षेत्र में यह सूचना आग की तरह फैल गई। आनन फानन में आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। प्याज से भरे कट्टे से लोगों ने दूरी बना ली। सभी कट्टे में अजगर के बच्चे के आने क...