हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: एकेपी पीजी कॉलेज हापुड़ में अनुशासन एवं एंटी रैगिंग समिति की अध्यक्षा प्रो.वसुधा के नेतृत्व में रैगिंग विरोधी जागरूकता विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त से लेकर 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग सप्ताह मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय को रैगिंग मुक्त बनाना और छात्रों के बीच इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में महाविद्यालय में प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें 16 छात्राओं ने प्रतिभागिता की। रैगिंग विरोधी भाव एवं शब्दों को पोस्टर के माध्यम से अभिव्यक्त किया। निर्णायक मंडल की सदस्या प्रो.पूनम भारद्वाज एवं प्रो.सरोजिनी ने अपना निर्णय देते हुए कु.श्रुति यादव को प्रथम, कु.कायनात को द्वितीय एवं कु.शि...