Hapur News: पैसों के लेन देन को लेकर दुकानदार पर लोहे की राड से किया जानलेवा हमला
हापुड़, जुलाई 24 -- Hapur News: हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ में एक दुकान पर पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित के सिर में लोहे की रोड मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बछलौता निवासी संदीप ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 22 जुलाई की दोपहर को उसकी फेब्रिकेशन की दुकान पर उसका भाई और दो लड़के रिंकू और शैंकी कार्य करते हैं। दुकान पर बाबूगढ़ छावनी निवासी साद और तीन अन्य लोग सामान लेने के लिए आए थे। पीड़ित ने आरोपियों से पुराने पैसे मांगे तो उन्होंने गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.