Hapur News: पैर फिसलने से गिरे बुजुर्ग की मौत
हापुड़, जुलाई 9 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव हाजीपुर में पैर फिसलने से एक बुजुर्ग गिरकर घायल हो गए। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव निवासी सोमपाल सिंह उम्र करीब 65 वर्ष दो दिन पूर्व घर पर बैठे हुए थे। तभी वह किसी कार्य से नल के निकट गए तो उनका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह गिर गए और उनके सिर में चोट लगने से नाक और कान से खून आ गया। परिवार के लोग उनको स्थानीय अस्पताल लेकर पह़ुंच गए। वहां उनकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.