Hapur News: पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट का आरोप
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: क्षेत्र के एनएच-9 दिल्ली-ब्रजघाट रोड पर बने एक इंडियन पेट्रोल पंप पर मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार सुबह करीब 10 बजे मामूली बात पर आधा दर्जन दबंगों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी राधे चौहान और उनके भाई सत्यनारायण चौहान पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से दोनों भाइयों को बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आए सत्यनारायण को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायल सत्यनारायण को गढ़मुक्तेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।पीड़ित कर्मचारियों ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.