Hapur News: पृथ्वीराज चौहान स्मारक स्थल पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद, पुजारी ने रुकवाया काम
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: डहरा कुटी स्थित पृथ्वीराज चौहान स्मारक स्थल पर जीना और छत निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर विवाद हो गया। निर्माण कार्य शुरू होते ही कुटी पर रह रहे पुजारी ने काम रुकवा दिया। इसके बाद मौके पर करीब आधा दर्जन संत पहुंच गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, पृथ्वीराज चौहान स्मारक स्थल पर जीना बनाने और ऊपर छत का निर्माण कराने का कार्य शुरू होना था। काम शुरू होते ही पुजारी ने आपत्ति जताते हुए निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद संत समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।मामले की जानकारी मिलने पर बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों और संत समाज के लोगों को थाने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.