हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को ब्रजघाट गंगा तट आस्था और श्रद्धा के रंगों में सराबोर हो उठा। दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयकारों से पूरी गंगानगरी गूंज उठी। सुबह से ही स्नानार्थियों की भीड़ गंगा तटों पर उमड़ पड़ी और दिनभर आस्था का प्रवाह बना रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर दीपदान किया और प्रसाद वितरण किया। शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में भक्तों ने व्रत-उपवास रखकर अपने आराध्य देवता को खीर का नैवेद्य अर्पित किया।इस यह भी पढ़ें- Amroha News: शरद पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी मौके पर पंडित गोविंद शास्त्री ने बताया कि शरद पूर्णिमा की रात वर्ष की सबसे दिव्य औ...