Hapur News: पुष्पावती पूठ स्थित गुरुकुल आश्रम में स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती का सातवां स्मृति दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया।
हापुड़, अक्टूबर 23 -- Hapur News: पुष्पावती पूठ स्थित गुरुकुल आश्रम के संस्थापक एवं संचालक स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती का सातवां स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और गुरुकुल से जुड़े लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। यज्ञ के मुख्य यजमान एवं कोषाध्यक्ष महेश आर्य ने कहा कि स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती बाल ब्रह्मचारी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन वेदों और वैदिक सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार में समर्पित कर दिया। गुरुकुल महाविद्यालय ततारपुर में प्राचार्य के रूप में सेवाएं देने के बाद उन्होंने गुरुकुल महाविद्यालय पूठ की स्थापना की और उसका संचालन किया।इसके साथ ही वह गौशाला और वैदिक आश्रम भी चलाते थे, जहां वैदिक विद्वान और वृद्धजन रहकर साधना करते हैं। प्राचार्य राजीव ने स्वामी जी से जुड़ी स्मृतियां साझा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.