Hapur News: पुल-पुलिया और सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक से गुहार
हापुड़, सितम्बर 17 -- Hapur News: ,क्षेत्र के ग्रामीणों ने गांवों में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुल और पुलियों का निर्माण कराने की मांग को लेकर विधानसभा क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर के विधायक को प्रार्थना-पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से रास्तों की हालत खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।प्रार्थना-पत्र में बताया गया कि खादर क्षेत्र के गांव शेरा कृष्णा मैडया को जाने वाला मार्ग खराब और क्षतिग्रस्त हैं। वहीं पुरानी पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद नई पुलिया बनाए जाने की आवश्यकता है। रास्तों की खराब स्थिति के कारण गांवों के किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है तथा कई रास्तों पर आवागमन बाधित होने की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.