Hapur News: पुल के नीचे कबाड़ से ओवर फ्लो हुई काली नदी, सैकड़ों बीघा फसल जल मग्न
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और काली नदी की सफाई न होने के कारण नदी का पानी आसपास के गांवों के सैकड़ों बीघा खेतों में भर गया। इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है। वहीं जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेरठ खंड के गंगा नहर के अधिशासी अभियंता को जलभराव की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। पिछले दो दिनों से बारिश होने के कारण शहर के साथ साथ ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गढ़ रोड पर काली नदी के पास स्थित ग्रामीण सैकड़ों बीघा खेतों में जलभराव होने से परेशान हो रहे थे। लाख प्रयास के बाद भी खेतों में आ रहा पानी बंद नहीं हो रहा है। ग्राम मलकपुर, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.