हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: नगर एक मोहल्ल निवासी युवक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीडि़त का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों पर मात्र हल्की धाराओं में कार्रवाई कर मामले को इतिश्री कर दिया। मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि उसने अपनी पत्नी को नगर के ही मोहल्ला निवासी दूसरे समुदाय के युवक के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया था। उस दौरान उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने दराती से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने हल्की धाराओं में कार्रवाई कर दी। पीडि़त ने सीओ राहुल यादव को शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने की मांग की है।सीओ राहुल िसहं यादव का कहना है,िक तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्त...