हापुड़, अक्टूबर 23 -- Hapur News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जनपद भर में एसपी मधुबन कुमार सिंह के आदेश पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 686 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 154 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन सीज कर दिया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 44500 रुपये का शमन शुल्क लगाया है। पुलिस अधीक्षक मधुवन कुमार सिंह के निर्देशन चलाए गए अभियान के तहत जनपद की विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस का उद्देश्य सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के साथ दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना है। इससे साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन ...