Hapur News: पुलिस टीम ने ग्रामीणों को किया जागरूक
हापुड़, अक्टूबर 31 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना प्रभारी व मिशन शक्ति टीम तथा साइबर टीम द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम शाहपुर जट्ट, कुचेसर चौपला में मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत ग्रामीणों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बालिकाओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), हापुड़ साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना एव सामूहिक विवाह योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं और बाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.