Hapur News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ जयप्रकाश का अंतिम संस्कार
हापुड़, अक्टूबर 27 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव माधापुर में रहने वाले एक व्यक्ति ने कर्ज पर लिए गए रकम को जमा ना होने से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यक्ति की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंचे पुलिस की देखरेख में मृतक का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। गांव निवासी जयप्रकाश ने प्राइवेट कंपनी से लोन पर कुछ रुपए उधार लिए थे, इसको वह समय-समय पर किस्तों में जमा कर रहा था। बताया गया है कि पिछले एक माह से परिवार की स्थिति काफी खराब हो गई । जिसके कारण किस्त जमा नहीं हो पा रही थी। किस्त जमा न होने के कारण फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा निरंतर उसके घर पर आकर तकाजा किया जा रहा था ,जिसके कारण वह मानसिक तनाव में आ गया। मानसिक तनाव और निरंतर मिल रहे तानो के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.