Hapur News: पुलिस एनकाउंटर के डर से हाथों से तख्ती लेकर कोतवाली पहुंचे दो हत्यारोपी
हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली में हुए चर्चित दीपक हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश और एनकाउंटर के खौफ के बीच हत्याकांड में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों ने कोतवाली हापुड़ नगर में पहुंचकर नाटकीय अंदाज में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी अपने हाथों में तख्ती लेकर कोतवाली में दाखिल हुए थे। जिस पर खुद को पुलिस के हवाले करने की बात लिखी हुई थी। कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। जबकि अस्पताल में भर्ती एक आरोपी और एक बाल अपचारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम बदनौली में 4 सितंबर की सुबह को दो पक्षों में जमकर पथराव के बाद फायरिंग हो गई थी। जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के दीपक, मुनेश और विजय घायल होकर लहूलुहान हो गए थे। जबकि अंकित घायल हो गया था। रविवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.