Hapur News: पुलिया हुई जाम, आधे शहर की जलनिकासी हुई बाधित
हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जलभराव की समस्या से शहरवासी पहले से ही परेशान हैं। शुक्रवार सुबह को अतरपुरा चौपला के पास स्थित पुलिया कूड़ा करवट, पिन्नी, प्लास्टिक आदि फंसने से जाम हो गई। इस कारण आधा शहर की जलनिकासी प्रभावित हो गई। दर्जनों गली मोहल्लों में जलभराव होने लगा। इसकी जानकारी मिलते ही पालिका के अधिशासी अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पालिका के कर्मचारियों ने अथक प्रयास कर करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिया को खोल दिया, तब जाकर जलनिकासी सुचारू हो सकी। शुक्रवार की सुबह को अतरपुरा चौपला पर पुलिया अचानक जाम हो गई। कुछ ही देर में स्वर्ग आश्रम रोड स्थित देवलोक कोलानी, इंद्रलोक कालोनी, शिवपुरा का कुछ भाग, शक्ति नगर, पन्नापुरा, पक्का बाग, भगवान पुरी, चंडी रोड, समेत दर्जनों मोहल्लों की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.