Hapur News: पुत्री से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता पर किया जानलेवा हमला
हापुड़, अगस्त 31 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला में नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजन ने पीड़ित के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ पड़ोसी युवक उज्जवल ने अभद्रता और छेड़छाड़ कर दी। जिसकी शिकायत करने के लिए वह आरोपी के घर गया तो आरोपी व उसके परिजन ने पीड़ित के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। मारपीट में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजन ने उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.